बस्तर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक संतोष जैन के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 21 नवम्बर से 18.02.2024 तक की अवधि में सी.सी.टी.व्ही. के माध्यम से यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 614 व्यक्तियों को ई-चालान भेजकर कार्यवाही की गयी है। दो पहिया वाहन द्वारा तीन व्यक्ति की सवारी पर 123 प्रकरण में 61,500/-रूपये व वाहन चलाते हुए चालक द्वारा मोबाईल पर बात करते पाये जाने पर 193 प्रकरण में 87,900/-रूपये की वसूली की गयी। इसी के तहत प्रेशर हार्न एवं मॉडीफ़ाइड सायलेंसर का प्रयोग करने पर 25 प्रकरण में 50,000/-रूपये की जुर्माना राशि वसूली की गयी है। संपूर्ण कार्यवाही का उद्देश्य नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है|
Related Articles
रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया
November 24, 2023
रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक
November 24, 2023
Leave a Reply
Check Also
Close